Menu

सोलहवीं अंतर्सदन हिंदी एकांकी प्रतियोगिता

सोलहवीं अंतर्सदन हिंदी एकांकी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन 24 व 25 अप्रैल को किया गया । एकांकी की विषय वस्तु के लिए बेताल पच्चीसी पर आधारित कहानियों को चुना गया । प्रथम दिन मेहरानगढ़ सदन ने प्रेम में सबसे अंधा कौन तथा रणथंबोर सदन ने कौन बनेगा पति एकांकी प्रस्तुत की। 25 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ सदन ने – सबसे कोमल कौन तथा कुम्भलगढ़ सदन ने दोषी कौन एकांकी प्रस्तुत की ।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल थे श्री अनंत भटनागर, श्री योबी जॉर्ज, श्री राजेंद्र सिंह सर्वश्रेष्ठ विवरणिका तथा श्रेष्ठ मंच सज्जा का पुरस्कार जीता चित्तौड़गढ़ सदन ने तथा 2026 की सोलहवीं अंतर्सदन हिंदी एकांकी प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार तथा चल वैजयंती ट्रॉफी का विजेता रहा रणथंबोर सदन ।